{"_id":"8dca93eb0a20c29e6028d1c235f4d230","slug":"atm-process-climbed-to-record-two-handles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम प्रक्रिया रिकार्ड करने वाले दो हत्थे चढ़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम प्रक्रिया रिकार्ड करने वाले दो हत्थे चढ़े
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा कोतवाली पुलिस को मंगलवार शाम एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने दो ऐसे युवकों को पकड़ा है जो एटीएम कार्ड प्रयोग कर रहे लोगों की चोरी से वीडियो रिकार्डिंग कर लेते थे।
और अपने उस क्लिप की मदद से एटीएम कार्ड के नंबर और पिन कोड दिल्ली, महाराष्ट्र में बैठे अपने आकाओं को भेजते थे, जिसके जरिये लोगों के खाते से ऑनलाइन खरीदारी कर ली जाती है। पकड़े गए दोनों युवक बाइक चोरी भी करते थे।
हैकरों में एक गाजीपुर कोतवाली के हरिहरपुर निवासी अजय चौहान तथा दूसरा मऊ के कोपागंज थाने के बुद्धुपुर का राजकुमार चौहान है। दोनों से जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो इनका बड़ा नेटवर्क सामने आया।
विज्ञापन
दोनों ने बताया कि वे गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ में जगह-जगह एटीएम के पास खड़े रहते थे। जब कोई एटीएम में रुपये निकालने जाता, वे पीछे खड़े होकर मोबाइल से पूरी प्रक्रिया रिकार्ड कर लेते थे।
इसके बाद मोबाइल से ही सारी रिकार्डिंग बंगलूरू, दिल्ली, महराष्ट्र में बैठे अपने आकाओं को भेज देते थे। इसके बाद इनके आका शाम को पांच से लेकर सुबह 10 बजे तक उन खातों से ऑनलाइन खरीदारी कर ग्राहकों को ठगते हैं।
इसके एवज में हर खरीदारी पर इन दोनों के खाते में पांच से 10 हजार रुपये भेज दिए जाते हैं। आरोपियों ने कबूला कि वे बाइक चोरी भी करते हैं। उनके पास से पुलिस ने मास्टर चाबी भी बरामद किया है। कोतवाल पीके मिश्रा ने एसपी अनीस अहमद अंसारी, एसओजी टीम को घटना से अवगत करा दिया है।