फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

Tue, 07 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव
भीमपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी हरिजन बस्ती में एक नवविवाहिता का शव घर में ही फंदे से लटकता मिला। विवाहिता के पिता की तहरीर पर सास, ससुर, पति और ननद पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया गया है। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना के रणवीरपुर गांव के रामसूरत राम की पुत्री रीमा की शादी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी गांव के मुन्ना राम के पुत्र दुर्गेश के साथ हुई थी। छह जून को शादी बड़े धूमधाम से हुई। रीमा के परिजनों की मानें तो ससुरालवाले उसे अपने मायके बात करने नहीं देते थे। वहीं, मृतका के पति का आरोप है कि मेरी पत्नी अपने जीजा से अश्लील बातें करती थीं। इसका विरोध करने के चलते उसने आत्महत्या की है। वहीं, मायके पक्ष के लोग ने बताया कि शादी के बाद 50 हजार रुपये और एक बाइक की मांग करने लगे। इसके लिये उसे बराबर प्रताड़ित किया करते थे। दो माह बाद रविवार की रात रीमा का शव फंदे से लटकता मिला था। मृतका के पिता रामसूरत राम की तहरीर पर उसकी सास, ससुर, पति और ननद पर दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed