{"_id":"5a0b37a24f1c1bf2538bcdc2","slug":"81510684578-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फालोअप= तीन माह बाद भी चोरी का खुलासा नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फालोअप= तीन माह बाद भी चोरी का खुलासा नहीं
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बांसडीह के केवरा चट्टी पर आभूषण की दुकान में हुई चोरी का खुलासा पुलिस तीन माह बाद भी नही कर सकी है। हालांकि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज तो कर लिया था लेकिन चोरी का पता अभी तक नहीं लग सका है।
बांसडीह-सहतवार मार्ग पर स्थित केवरा चट्टी पर बांसडीह निवासी सुनील सोनी की रवि ज्वेलर्स के नाम से सोनू-चांदी की दूकान है। जहां चोरों ने 31 जुलाई की रात दूकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के अगले दिन बगल स्थित एक विद्यालय के प्रबंधक द्वारा पीड़ित को घटना की जानकारी हुई थी। जहां दूकानदार आनन-फानन में पहुंच सामान गायब देख अवाक हो गया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही सीओ बांसडीह व कोतवाल मौके पर पहुंए गए थे और मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन तीन माह से अधिक बीत जाने के बाद भी उनका आश्वासन झूठा साबित हो रहा है। इस बाबत सीओ बांसडीह अशोक सिंह का कहना है कि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है शीघ्र ही अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में होंगे।