{"_id":"5b215ef64f1c1bfd6e8b78a7","slug":"71528913654-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनोज हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहतवार। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के पुरास निवासी मनोज कुमार सिंह की हत्या का खुलासा बुधवार को हो गया। आरोपी को सहतवार पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। अभियुक्त के पास से हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर और कारतूस बरामद हुआ है।
हतवार पुलिस ने बताया कि मनोज हत्याकांड में पकड़ा गया आरोपी थाना क्षेत्र के कोलकाला निवासी शिवजी यादव बागी पुत्र स्व. अंबिका यादव है, जो गांव का पूर्व प्रधान व वार्ड 11 का पूर्व जिला पंचायत सदस्य है। अभियुक्त ने पूछताछ में बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के पुरास निवासी मनोज कुमार सिंह की हत्या करना स्वीकार किया है। बताया कि उसकी भतीजी के साथ मृतक मनोज का प्रेम प्रसंग चलता था। जिसकी जानकारी होने पर पहले उसे खिलाया-पिलाया। उसके बाद उसे लेकर सहतवार थाना क्षेत्र के महराजपुर चट्टी के पास स्थित टीएस बंधा पर ले गया, जहां अपने रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दिया और वहीं छोड़कर फरार हो गया था।
अभियुक्त वर्तमान में शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में मकान बनाकर रहता था। ज्ञात हो कि तीन जून की सुबह सहतवार थाना क्षेत्र के टीएस बंधे के 63-64 के बीच सड़क के किनारे मनोज का शव मिला था। जिसके शरीर में बदमाशों ने तीन गोलियां मारी थी। इस मामले में मृतक के भाई अनुज कुमार सिंह के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया था। इस घटना के मुख्य आरोपी शिवजी यादव बागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।