फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जमीनी विवाद में दो पक्ष भिडे, तीन घायल

जमीनी विवाद में दो पक्ष भिडे, तीन घायल

Mon, 26 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में दो पक्ष भिडे, तीन घायल
उभांव थाना क्षेत्र के बुद्धिपुर ग्राम में सोमवार को सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिससे एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। जहां गंभीरावस्था के चलते चिकित्सक ने एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुद्धिपुर ग्राम में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद का मामला चल रहा था। इस दौरान एक पक्ष का मिट्टी लदा ट्रैक्टर मार्ग से गुजरने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोग लाठी, डंडा से लैस दूसरे पक्ष पर टूट पड़े। जिसमें सूरदास (जन्म से अंधे) अच्छेलाल पासवान (65), पन्नालाल (50)और झाबर (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से गंभीरावस्था के चलते पन्नालाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी है ,जिसमें पुलिस ने कुछ लोगों को शांति भंग की आशंका में निरुद्ध किया था ।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed