{"_id":"59836d3c4f1c1b514f8b4836","slug":"71501785404-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगा विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगा विवाहिता ने दी जान
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के कड़सर ग्राम में बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से ऊब कर विवाहिता ने पंखे के हुक से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के कड़सर ग्राम निवासी रीता देवी (31) पत्नी भृगुनाथ पाल का किसी बात को लेकर परिवार वालों से झगड़ा हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर रीता अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर गले में रस्सी बांध पंखे के हुक से लटक गई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शंका हुई तो खिड़की से कमरे में झांका तो पंखे से लटकी रीता मिली। पति ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप और सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शादी 13 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो पुत्र हैं। फिलहाल पुलिस को परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।