फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मवेशियों से लदी पिकअप पलटी, चालक व तस्कर फरार

मवेशियों से लदी पिकअप पलटी, चालक व तस्कर फरार

Mon, 26 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मवेशियों से लदी पिकअप पलटी, चालक व तस्कर फरार
मऊ -बलिया मार्ग स्थित गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार की सुबह पांच बजे मवेशियों से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में पलट गई। जिससे पिकअप में सवार आधे दर्जन मवेशी जख्मी हो गए। जबकि ड्राइवर एवम पशु तस्कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर मवेशियों को ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया। सोमवार की सुबह मवेशियो को लादकर मऊ से पिकअप यूपी 65 बीपी 6163 बलिया की तरफ जा रही थी। अभी पिकअप गढ़िया रेलवे क्रासिंग के समीप मवेशियों से लदी पिकअप सड़क के नीचे खाई में पलट गई। सूचना पर पहुंछे एसएसआई मोतीलाल पटेल ने जेसीबी मशीन से गाड़ी को निकलवाकर मवेशियों को गाड़ी से बाहर निकाला। इस दौरान उन्होंने घायल मवेशियों को ग्रामीणों को सुपुर्द करने के साथ ही पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि ड्राइवर एवम पशु तस्कर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed