{"_id":"5cb777e5bdec2214530fb9f0","slug":"31555527653-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन से प्रेमी युगल गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती। तीन सप्ताह पूर्व किशोरी को अपहृत करने वाले सहपाठी प्रेमी को रेवती पुलिस ने बुधवार की सुबह रेवती रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया। बताया जाता है कि किशोरी तथा लड़के के बीच सात माह पूर्व पढ़ाई के दौरान प्रेम संबंध शुरू हुआ था। जब इसकी जानकारी लड़की के परिवार वालों को हुई तो सामाजिक मर्यादा के चलते वे लड़की को समझाने- बुझाने के साथ लड़के से मिलने पर रोक लगा दिए। यह बात किशोरी को नागवार गुजरी। इसके बाद मार्च में दोनों भाग कर गांधी धाम गुजरात चले गए। उधर, किशोरी के पिता ने तलाश शुरू किया। जब वह नहीं मिली तो किशोरी के पिता ने 16 मार्च को रेवती थाने में लड़के के विरुद्ध किशोरी को बहला फुसला कर भगाने का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके पुलिस ने तलाश शुरू कर दिया। इसी बीच पता चला कि दोनों रेवती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद एसआई सदानंद यादव ने मौके पर पहुंच दोनों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर थाने लाया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।