{"_id":"5a6cba1b4f1c1b462c8b4768","slug":"21517074971-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में पांच लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में पांच लोग घायल
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। ऊंज थाना क्षेत्र के मुंगरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। मुंगरी गांव निवासी सुरेश सरोज का अपने पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर काफी दिनों से रंजिश चल रही है। सुबह दोनों पक्ष में किसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। इसमें कुमारी गोलू (8) पुत्री सुरेश सरोज, अवधेश कुमार (25), प्रदीप कुमार (18) पुत्र श्यामलाल सरोज, गोरेलाल (26), फोटो देवी (36) पत्नी शिव नायक सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलों को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां गोलू की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।