फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   उचक्कों ने उड़ाया नकदी समेत जेवर

उचक्कों ने उड़ाया नकदी समेत जेवर

Mon, 17 Jul 2017 11:10 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
उचक्कों ने उड़ाया नकदी समेत जेवर
बलिया। जिला अस्पताल में इन दिनों उचक्कों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। आए दिन मरीजों के कीमती सामान गायब हो रहे हैं। ऐसा ही मामला सोमवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला, जहां महिला मरीज से उचक्कों ने नकदी सहित आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। महिला को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, उसके होश उड़ गये। पीड़ित ने सीएमएस से गुहार लगाई।
विज्ञापन

मालूम हो कि बक्सर निवासी शांति देवी पत्नी सुनील अपने मां चंदा देवी के साथ अपने बच्चों को लेकर जिला अस्पताल में उपचार कराने आई थी। चिकित्सक को दिखाने के बाद वह दवा वितरण केंद्र पर दवा ले रही थी। इसी बीच उचक्कों ने उसके पर्स गायब कर दिया। महिला के काफी खोजबीन के बाद बगल में पर्स पड़ा मिला। महिला ने पर्स खोलकर देखा तो अवाक रह गई। महिला ने बताया कि पर्स में मंगलसूत्र, अंगूठी, कान का सेट सहित छह सौ रुपये गायब हैं। महिला ने सीएमएस डा. एसपी राय से चोरी की घटना की जानकारी दी। लेकिन सीएमएस ने इस पर कोई भी कारवाई करने से साफ इंकार दिया। महिला का रोते-रोते बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। जिला अस्पताल में यह पहली घटना नहीं है। जिला अस्पताल में इस तरह की घटना आम हो गई है। एक सप्ताह पूर्व भी ओपीडी में उपचार कराने आई तीखमपुर निवासी वंदना के पर्स से भी करीब बारह सौ रुपये और मोबाइल को उचक्कों ने उड़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed