फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   टेम्पो से गिर दो युवक घायल, एक की मौत

टेम्पो से गिर दो युवक घायल, एक की मौत

Thu, 21 Feb 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
टेम्पो से गिर दो युवक घायल, एक की मौत
सहतवार। शादी का खाना बनाकर लौटते समय मंगलवार देर रात थाना क्षेत्र के सुरहिया मोड़ पर टेंपो से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नं. नौ निवासी लूटन गोंड (30) पुत्र स्व. नमी गोंड मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में लड़की की शादी के कार्यक्रम में खाना बनाने गया था। रात में खाना बनाकर करीब एक बजे टेंपो से घर लौट रहे था। जैसे ही वह सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहिया मोड़ के पास पहुंचा कि लूटन और बलेऊर निवासी गणेश राजभर (28) पुत्र रामदयाल असंतुलित होकर गिर गए। टेंपो में बैठे लोगों ने दोनों को सहतवार स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां डाक्टर ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने लूटन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गणेश की स्थिति गंभीर है। मृतक की तीन लड़की है। मौत की घटना सुनकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। मृतक घर में एक मात्र कमाने वाला व्यक्ति था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed