फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

Thu, 18 Apr 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद बगीचा के पास एनएच 31 पर वाल्वो बस की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस असंतुलित होकर पेड़ से टक्करा गई, जिससे सवारियों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फेफना थाना क्षेत्र के तीखा निवासी मनोज गोंड (40) अपनी पत्नी मनावती देवी (35) के साथ बेटी अन्नू का उपचार कराने जिला अस्पताल आ रहे थे। एक बाइक पर मनोज और मनावती तो दूसरी बाइक पर एक युवक के साथ अन्नू बैठी थी। नसीराबाद बगीचा के पास सामने से आ रही वाल्वो बस ने मनोज की बाइक को टक्कर मार दिया और खुद भी पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने घायल दंपती को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed