{"_id":"5baa7fc5867a557f365c3015","slug":"161537900485-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी युवती की नहीं हुई शिनाख्त, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटे बाद भी युवती की नहीं हुई शिनाख्त, केस दर्ज
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना के पहिया मौजा (फेफना और कपूरी के बीच) सोमवार की शाम युवती की सिर कटी लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। युवती की शिनाख्त 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है और न ही उसका सिर मिल पाया। इस मामले में पुलिस ने फेफना गांव के चौकीदार के तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के पहिया मौजा में धान की सोहिया करने महिलाएं गईं हुई थी। इसी दौरान करीब 24 वर्षीय एक युवती की सिर कटी लाश देख शोर मचाया। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घटना स्थल कर निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस का मानना है कि हत्यारे साक्ष्य को छिपाने के लिए युवती का सिर काटकर साथ लेते गए होंगे। या जमीन में गाड़ दिए होंगे। इस बाबत सदर सीओ अवधेश चौधरी ने बताया कि युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है और न ही उसका कटा सिर मिला है। युवती की शिनाख्त व आगे की कार्रवाई चल रही है। फेफना गांव के चौकीदार की तहरीर पर रात में ही अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।