फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   खिड़की का दरवाजा तोड़ घर में दाखिल हुए चोरों ने उड़ाया माल

खिड़की का दरवाजा तोड़ घर में दाखिल हुए चोरों ने उड़ाया माल

Sun, 09 Jun 2019 09:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
खिड़की का दरवाजा तोड़ घर में दाखिल हुए चोरों ने उड़ाया माल
हल्दी। क्षेत्र के नई बस्ती बजरहा गांव में शनिवार की रात एक व्यक्ति के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर नकदी और कीमती जेवरात समेट ले गए। इस दौरान परिवार के एक सदस्य जग गया तो चोरों ने उसके कमरे में बाहर से ताला लगा दिया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बजरहां नई बस्ती निवासी शिव कुमार यादव ने रविवार सुबह पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शनिवार की रात डेढ़ बजे चोर उनके घर में घुसे चोर 56 हजार रुपये नगद, लगभग तीन लाख का सोने के जेवरात और कपड़े समेट ले गए। इसमें एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक लाकेट, सोने का कंगन आदि आभूषण शामिल हैं। घटना के समय उनका पुत्र कृष्ण कुमार यादव अपने रूम में जगा था। उसे चोरों ने उसी के कमरे में बंद कर दिया। वहीं, वह घर के बाहर तथा उनकी पत्नी व अन्य बच्चे छत पर सोये हुए थे। उनके पुत्र कृष्ण कुमार ने रूम के अंदर से ही अपनी मां के मोबाइल पर बार-बार फोन किया लेकिन गहरी नींद में होने के कारण वह फोन रिसीव नही कर सकी। करीब साढ़े तीन बजे फोन रिसीव हुआ तो सब लोग छत से नीचे उतर कर कृष्ण कुमार वाले दरवाजे का ताला तोड़ा और अनहोनी की आशंका से इधर-उधर देखा। अन्य कमरों के दरवाजे का ताला टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो तीन बक्से गायब थे जिसमें नगदी व गहने रखा गया था। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed