फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बैरिया बाजार में बदमाशों ने गोली मारकर युवक को किया घायल

बैरिया बाजार में बदमाशों ने गोली मारकर युवक को किया घायल

Wed, 05 Jun 2019 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
बैरिया बाजार में बदमाशों ने गोली मारकर युवक को किया घायल
बैरिया। कसबा का सबसे व्यस्ततम स्थान पानी टंकी के सामने बुधवार की देर शाम कुछ लोगों द्वारा पायरिया निवासी राजनाथ पांडेय के 19 वर्षीय पुत्र अजय पांडेय को गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अजय किसी काम के लिए पानी टंकी के सामने के एक कटरा में स्थित किसी दुकान पर कुछ खरीदने जा रहे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार तीनो लोगों में से एक ने फायर झोंक दिया। गोली अजय के बांह में लगी और वह घटना स्थल पर ही गिर गया, इसके बाद गोली मारने वाले बदमाश बाइक से भाग निकले। आसपास के लोगों ने अजय को इलाज के सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बाजार के भीड़ वाले इलाके में बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने से बाजार में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। दुकानदार किसी अनहोनी को लेकर आनन-फानन में दुकानों को बंद करने लगे। सूचना मिलते ही मौक पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने के बाद माहौल सामान्य हुआ। लेकिन इसके बावजूद अधिकांश दुकानदार दुुकान बंद कर घरों को चले गए और बाजार में सन्नाटा हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed