फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ किया साफ

चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ किया साफ

Mon, 03 Jun 2019 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ किया साफ
चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ किया साफ - फोटो : amar ujala
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के जजौली गांव में चोरों ने घर के पीछे से खिड़की का ग्रिल उखाड़ घर के कमरे में घुस गए। इसके बाद उसमें रखे आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जजौली नं. दो निवासी बिरेंद्र प्रताप सिंह की रिहायशी मकान भीमपुरा बाजार से 200 मीटर दूर मुख्य मार्ग पर स्थित है। परिवार के सभी सदस्य भोजन करके छत पर सोने चले गए। चोर घर की चहारदीवारी फांदकर अंदर आ गए। घर के पीछे के कमरे में लगे खिड़की का ग्रिल तोड़कर कमरे में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद कमरे में रखे अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, अंगूठी, चूड़ी, झुमका, मंगलसूत्र, पायल व एक किलो चांदी के साथ ही आठ हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। घर में आवाज होने बिरेंद्र प्रताप सिंह छत से नीचे आकर इधर उधर देखा, लेकिन घर का हर दरवाजा बंद मिला। जिसके बाद वह फिर सोने चले गए। इसी बीच रात में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद सभी लोग छत से नीचे आये। जब उनकी बहू कमरा खोलने लगी तो नहीं खुला। उसने एक लड़के को पीछे की तरफ भेजा। जहां खिड़की का ग्रिल टूटा देख उनके होश उड़ गए। खिड़की की तरफ से अंदर घुसकर लड़के ने दरवाजा खोला। जिसमें सारे सामान बिखरे पड़े थे। इस घटना की सूचना परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। वहीं पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्घ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed