फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   75 लाख की हरियाणा निर्मित शराब बरामद

75 लाख की हरियाणा निर्मित शराब बरामद

Sat, 03 Feb 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
75 लाख की हरियाणा निर्मित शराब बरामद
नगरा। क्षेत्र के बिहरा हरपुर गांव के समीप नगरा पुलिस ने शुक्रवार की रात एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद किया। जिसकी कीमत 75 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। जबकि वाहन स्वामी व उसका पुत्र भागने में सफल हो गए। पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन

मुखबिर से नगरा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के बिहरा हरपुर गांव में एक ट्रक हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब लदी खड़ी है। मुखबिर की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए घेराबंदी की। जहां एक ट्रक पर 234 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया। जिसमें 6960 बोतल पाई गई। जिसकी कीमत 75 लाख से अधिक बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने बिहरा हरपुर निवासी चालक विन्ध्याचल को हिरासत में ले लिया। जबकि ट्रक स्वामी भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर निवासी जंग बहादुर यादव एवं उसका पुत्र अभिषेक यादव ट्रक से कूदकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। ट्रक चालक ने पूछताछ बताया कि हरियाणा निर्मित शराब फरीदाबाद से लादकर बिहार जा रहा था। रास्ते में मेरा गांव बिहरा हरपुर था। जहां मैं ट्रक लेकर चला आया और भोजन करने के बाद बिहार जा रहा था। लेकिन तभी पुलिस ने पकड़ लिया। बताया कि यह ट्रक भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर निवासी जंग बहादुर यादव का है और उन्हीं का शराब भी है। पुलिस ने चालक सहित ट्रक को थाने ले आई। इस बाबत रसड़ा सीओ अवधेश चौधरी ने बताया कि 234 पेटी शराब के साथ ही चालक को पुलिस ने पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने चालक समेत तीन के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed