{"_id":"59f36ae84f1c1bf3538b99ce","slug":"151509124840-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के रोहुआ (साराक) गांव में बीते रविवार को हुई डकैती के मामले में पुलिस का हाथ पांच दिन बीतने के बाद भी खाली है। शुक्रवार को सांसद भरत सिंह पीड़ित परिवार से मिल और घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। घटना के दिन के बाद से ही पुलिस की ड्यूटी पीड़ित परिवार के घर लगी थी । लेकिन बुधवार को पीड़ित परिवार के घर पुलिस नहीं होने से पूरा परिवार दहशत में था।
मालूम हो कि साराक गांव निवासी रणविजय सिंह के घर बीते रविवार को पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गए थे । इस दौरान लुटेरों ने घर के पीछे से आंगन में उतर गए। लुटेरों ने दो घरों में अन्य सदस्यों को असलहे के बल पर कैद कर दिया। साथ ही घर में सोए रणविजय प्रताप सिंह की पत्नी अनीता सिंह एवं पुत्र श्लोक कुमार को लुटेरों ने मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया । बीते दिन एडिशनल एसपी विजयपाल सिंह ने सराक गांव जाकर पीड़ितों का हाल चाल जाना । साथ ही 48 घंटे के अंदर घटना का खुलासा होने का अश्वासन दिया। बावजूद पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस हवा में तीर मार रही है । जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सांसद भरत सिंह ने कहा कि घटना के खुलासा के लिए उच्चधिकारी से बात की जाएगी। कहा कि घटना का खुलासा करने में कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।