{"_id":"5932e6ce4f1c1bb4428b4575","slug":"14965081218-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में भिड़ी कमांडर, नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक में भिड़ी कमांडर, नौ घायल
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया(बलिया)। एनएच 31 बलिया- बैरिया मार्ग पर बैरिया के चिरैया मोड़ के पास यात्रियों से खचाखच भरी कमांडर जीप शनिवार की दोपहर एक खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे जीप पर सवार सात लोगों के साथ कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि यूपी 61 बी 4890 नम्बर की कमांडर जीप बलिया से सवारी लेकर बैरिया की तरफ आ रही थी कि चिरैया मोड़ के निकट खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे जीप में सवार हरेराम यादव (40) निवासी अलावपुर थाना सुखपुरा, सुधा सिंह (34), रिंकी सिंह (33) निवासी नवका गांव थाना रेवती , सुभाष गोंड़ (45) निवासी नवानगर थाना दोकटी, नंद कुमार सिंह (14) , प्रिया सिंह(8) निवासी लक्ष्मीपुर थाना बैरिया व राजबहादुर सिंह(59) निवासी कर्ण छपरा के अलावा ट्रक चालक राजनारायण पाल (45) निवासी राजगढ़ जनपद मिर्जापुर, श्याम सुंदर (46) निवासी विंध्यांचल जनपद मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।