{"_id":"5a3406fb4f1c1b74698c1f66","slug":"141513359099-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लिकेज से लगी आग, हजारों का सामान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस लिकेज से लगी आग, हजारों का सामान राख
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शहर कोतवाली के परमंदापुर नई बस्ती निवासी इरसाद अहमद के घर में बुधवार की सुबह खाना बनाते समय गैस लिकेज होने से लगी आग में करीब दस हजार के आसपास का सामान जलकर राख हो गया। मोहल्ले के लोगों ने बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने के 15 से 20 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया, जिसके बाद मुहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।
फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव निवासी इरशाद अहमद का घर वर्तमान में शहर कोतवाली क्षेत्र के परमंदापुर नई बस्ती में है। जहां वह परिवार के साथ रहते है। बुधवार की सुबह खाना बनाने समय गैस लिकेज हो गया। जिससे किचन रूम में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया। लेकिन आसपास के लोगाें ने बालू और पानी डालकर बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह आग पर काबू नहीं पा सकें। अंत में सूचना पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया और सिलेंडर को कमरे से बाहर निकाला। इस दौरान देखने वालों की भीड़ लग गई।