फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रिक्शा चालक की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार

रिक्शा चालक की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
रिक्शा चालक की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार
बैरिया। कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर में रिक्शा चालक की मौत मामले में आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं दूसरी ओर आरोपी के घर तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

चांदपुर में विगत गुरुवार को रिक्शा चालक व आरोपी नन्दू पांडेय के बीच किराए के विवाद में रिक्शा चालक खखनू की मृत्यु हो गई थी। मामले में बैरिया पुलिस ने आरोपी नन्दू पांडेय को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, दूसरी ओर लोगों का कहना है कि अगर नन्दू दोषी है तो पुलिस उसे जेल भेज चुकी है। लेकिन गुरुवार की रात में ही पासवान बीरादरी के लोग भारी संख्या में नन्दू के घर पहुंच घर पर हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग भी किया, लेकिन उक्त मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में नन्दू के पिता अमर नाथ पांडेय ने 13 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर भी दिया है, ऐसे में लोगों का कहना है कि जिस तरह नन्दू दोषी है, उसी तरह नन्दू के घर हमला करने वाले लोग भी दोषी है, ऐसे में नन्दू के घर हमला करने वालों पर भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। थाना प्रभारी रवींद्र यादव ने बताया कि नन्दू पांडेय के पिता अमरनाथ पांडेय ने तहरीर दिया है, मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed