{"_id":"5a9ae0614f1c1b21308b4828","slug":"121520099425-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला युवक का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिला युवक का शव, सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के बड़सरी चट्टी के समीप सड़क के किनारे कच्चे नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में 42 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। पुलिस इस घटना को प्रथमदृष्टया रोड एक्सीडेंट मान रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के बड़सरी उदयपुर निवासी प्रेम राजभर 42 प्रतिदिन की भांति बुधवार के दिन साइकिल से मजदूरी करने के लिए निकला था, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। घर वालों ने काफी खोजबीन भी किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसीबीच बृहस्पतिवार की सुबह बकरी चराने जा रहे बच्चों ने कच्चे नाले में एक युवक का शव उतराते हुए देखा और इसकी सूचना आसपास के लोगों को दिया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गड़वार पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकाला। इसके बाद उसकी शिनाख्त हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की खबर मिलते ही मृतका की पत्नी व परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के पिता सुरेंद्र राजभर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुट गई। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह सड़क दुर्घटना लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।