फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अनियंत्रित ट्रक ने ली किशोर की जान, सड़क जाम

अनियंत्रित ट्रक ने ली किशोर की जान, सड़क जाम

Wed, 27 Feb 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने ली किशोर की जान, सड़क जाम
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गड़वार रोड स्थित कटहनाला पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की घटना स्थल ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने बलिया-गड़वार मार्ग को करीब एक घंटे तक अवरुद्ध कर दिया। कोतवाली पुलिस और सीओ नगर एके सिंह ने समझाकर जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर स्थित कटहलनाला पुल के पास परमंदापुर निवासी शहजाद (15) पुत्र टुनटुन उर्फ आजाद बुधवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान गड़वार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार किशोर गिरकर वहीं छटपटाने लगा। सिर में गंभीर चोट के चलते किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बलिया-गड़वार मार्ग को जाम कर दिया। कुछ लोग मुआवजे की मांग करने लगे। इसी दौरान कोतवाली पुलिस तथा सीओ नगर एके सिंह हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मौके का जायजा लिया और मृतक के पिता आजाद से बातचीत कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। हालांकि परमंदापुर के लोगों में आक्रोश काफी देर तक बना रहा। वे बार-बार सड़क को जाम करने के लिए उतारू हो जा रहे थे। जिससे निपटने में पुलिस बल को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद जहां सब लोग आक्रोश में थे। वहीं मृतक किशोर का पिता पूरी तरह से शांत पड़े हुए थे। लेकिन जैसे ही नगर सीओ अरुण कुमार सिंह उनसे मुलाकात कर पूछताछ शुरू की वे फफक कर रोने लगे। जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों के आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed