फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   खाना बनाने को लेकर मां-बेटी ने खाया जहर, मां की मौत

खाना बनाने को लेकर मां-बेटी ने खाया जहर, मां की मौत

Sat, 16 Jun 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खाना बनाने को लेकर मां-बेटी ने खाया जहर, मां की मौत
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के तिराहीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद मां-बेटी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मां को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के पति बिजेंदर निषाद ने बताया कि खाना बनाने को लेकर आए दिन मां-बेटी आपस में झगड़ती रहती थी। इस बीच शुक्रवार की सुबह भी एक बार फिर से खाना बनाने को लेकर मां-बेटी में विवाद शुरू हो गया था। जिसे मेरे द्वारा शांत कराया गया, इसके बाद मैं एक रिश्तेदारी गौसपुर चला गया। इस बीच मेरे पास फोन आया कि आपकी पत्नी और बेटी ने जहर खा लिया है। दोनो को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने धर्मशीला देवी (45) को मृत घोषित कर दिया। वहीं सरिता (17) की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed