फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ाते से लाखा रुपये गायब , सुनने वाला कोई नहीं

ाते से लाखा रुपये गायब , सुनने वाला कोई नहीं

Thu, 22 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
ाते से लाखा रुपये गायब , सुनने वाला कोई नहीं
बैरिया/लालगंज। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा लालगंज के खाताधारक धनजी यादव के खाते से एक लाख 63 हजार रुपये निकाल लिया गया है। हद तो यह है कि एटीएम द्वारा एक दिन में 80 हजार रुपये निकाले गए है, जबकि एटीएम में एक दिन में कोई भी उपभोक्ता अधिकतत 25 हजार की धनराशि ही निकाल सकता है। अब खाताधारक बैँक के चक्कर लगा रहा लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के लच्छूटोला निवासी धनजी यादव ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र देने के साथ ही दोकटी थानाध्यक्ष को तहरीर दिया है कि उसने अपने खाता नम्बर 2285125918 से आठ फरवरी को 10 हजार रुपये निकाला गया था, खाते में 163171 रुपये शेष था, तहरीर के मुताबिक जब धनजी यादव दुबारा धन निकासी के लिए 21 फरवरी को बैंक गए तो बैंक कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि उनके खाते में महज 52 रुपये 10 पैसे शेष बचे हैं, यह सुन वह हैरत में पड़ गए। बैंक से डिटेल लेने पर बताया गया कि सभी रुपये एटीएम से निकाले गए हैं, जिसमें 10 फरवरी 2018 को एक दिन में ही 80 हजार निकाले गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि एटीएम की क्षमता अधिकतम 40 हजार रुपये निकालने की है तो एक दिन में 80 हजार कैसे निकल गए। धनजी यादव ने तहरीर में बैंक कर्मचारियों पर शंका जाहिर किया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने कहा कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं शाखा प्रबन्धक जार्ज लकड़ा ने बताया कि धनजी यादव के एकाउन्ट से एटीएम द्वारा दिल्ली, गुड़गांव व गाजियाबाद से रुपये निकाले गए है, ऐसे में शाखा की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed