फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तीन शिक्षकों की सेवा समाप्त

तीन शिक्षकों की सेवा समाप्त

Sat, 01 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
तीन शिक्षकों की सेवा समाप्त
बलिया। बेसिक शिक्षा परिषद को झांसा देकर फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे अध्यापक बने तीन शिक्षकों की सेवा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुबास गुप्ता ने शनिवार को समाप्त कर दिया है। यही नहीं, बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। साथ ही वेतन इत्यादि के मद में भुगतान की धनराशि राजकोष में जमा करने का आदेश दिया गया है। ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलने के साथ ही हुई इस कार्रवाई से विभागीय गलियारे में भूचाल आ गया है। बीएसए सुबास गुप्त ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित 16448 शिक्षकों की भर्ती प्रक्त्रिस्या के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को इस शर्त पर नियुक्ति पत्र दिया गया था कि सत्यापन में शैक्षिक या अन्य प्रमाण पत्र गलत पाये गये तो नियुक्ति तिथि 29 अगस्त 2016 से सेवा समाप्त कर दी जाएगी। जांचोपरांत शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा के प्रावि टोला रामेश्वर राय पर तैनात रामसजीवन पुत्र पृथ्वीपाल यादव के स्नातक व शिक्षा क्षेत्र बैरिया अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय श्रीकांतपुर पर तैनात श्याम सिंह पुत्र राम आधार यादव के इंटरमीडिएट का सर्टिफिकेट कूटरचित पाया गया। वहीं, शिक्षा क्षेत्र रेवती के प्राथमिक विद्यालय यादव बस्ती वार्ड नंबर-03 पर नियुक्त सहायक अध्यापक चन्द्रकांत यादव पुत्र रामबचन यादव के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक का शैक्षिक प्रमाण पत्र गलत पाया गया है। बीएसए ने बताया कि सम्बंधित शिक्षकों से उक्त के बावत स्पष्टीकरण भी मांगा गया, लेकिन किसी ने कार्यालय को प्राप्त नहीं कराया। इस दशा में इनकी सेवा समाप्त कर हुए अन्य कार्रवाई की प्रक्त्रिस्या शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed