{"_id":"594421b74f1c1b7d0a8b45e6","slug":"101497637303-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार जा रही 50 पेटी शराब संग दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार जा रही 50 पेटी शराब संग दो गिरफ्तार
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरहीं/लक्ष्मणपुर(बलिया)। बोलेरो का नंबर बदलकर चंडीगढ़ निर्मित 50 पेटी शराब को बिहार ले जाने का प्रयास करते समय दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से शराब के अलावा 85 हजार रुपये की नगदी भी बरामद हुई है।
सूचना के आधार पर नरहीं थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने फोर्स के साथ पलिया खास बड़काखेत गांव के कछार में बिहार जा रही बोलेरो को रोककर उसकी जांच की। उसमें चंडीगढ़ निर्मित शराब की पेटियां भरी हुई थीं। पुलिस ने गाड़ी पर सवार रोहित यादव पुत्र भूपेंद्र यादव निवासी हरिहरपुर थाना गड़वार और पंचानंद यादव पुत्र चंद्रदीप यादव जनऊपुर थाना गड़वार को गिरफ्तार कर लिया। रोहित यादव के पास 50 हजार और पंचानन यादव के पास 35 हजार नगद बरामद हुए। आरोपियों ने शराब तस्करी के लिए बोलेरो का नंबर बदल दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।