{"_id":"5a19b11c4f1c1b156b8b8370","slug":"1-bike-thief-gang-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश
ballia
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में शनिवार को अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते एसपी अनिल कुमार।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को स्वॉट टीम व फेफना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। टीम ने अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे व निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक बरामद की। बताया जाता है कि शनिवार को सुबह में मुखबिर से सूचना मिली कि मोटर साइकिल चोरी व लूट करने वाला अन्तर्राज्यीय गिरोह के कुछ लोग बाइक लेकर मटिही चौराहा से टोंस नदी पुल के तरफ से आ रहे हैं जो बेचने के फिराक में है। सूचना मिलते ही स्वाट टीम व थानाध्यक्ष फेफना की संयुक्त टीम टोंस नदी पुल के पास पहुंची मुखबिर के निशानदेही पर बाइक चोरी व लूट करने के वाले गिरोह के तीन लोगों को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने पूछताछ की तो गिरोह के सदस्यों ने कई खुलास किए। पुलिस के सामने बताया कि बिहार प्रान्त के कई जिलों व प्रदेश के बलिया, गाजीपुर, मऊ, देवरिया व अन्य जिलों से बाइक चोरी या लूट करके उसका फर्जी कागजात बनवाकर उसको 40-45 हजार रुपये में बेचने का काम करता है।
यह भी बताया कि वह बक्सर आदि जनपदों से जेल जा चुके हैं। पकड़े गए लोगों में चितबडग़ांव थाना के नगपुरा गांव निवासी जितेन्द्र कुमार उर्फ अजय साहनी पुत्र राजन साहनी, जवाहर लाल उर्फ राकेश उर्फ लड्डू पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद व बिहार के ब्रह्मपुर थाना के जवही दीयर निवासी रमेश यादव उर्फ गौतम पुत्र गोपाल जी यादव के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया। टीम में स्वॉट प्रभारी विनीत राय, एसओ विनीत मोहन पाठक आदि पुलिसकर्मी थे।