{"_id":"66eeef41330399e982016174","slug":"court-clerk-arrested-in-ballia-accused-of-forging-judge-s-signature-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बलिया में कोर्ट का लिपिक गिरफ्तार, जज के फर्जी हस्ताक्षर बनाने का आरोप, शराब माफियाओं से गठजोड़ का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बलिया में कोर्ट का लिपिक गिरफ्तार, जज के फर्जी हस्ताक्षर बनाने का आरोप, शराब माफियाओं से गठजोड़ का शक
Sat, 21 Sep 2024 09:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 21 Sep 2024 09:38 PM IST
सार
बलिया के कुछ शराब माफियाओं ने जज के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर न सिर्फ अपनी जमानत करा लिया, बल्कि सैकड़ों पेटी शराब को भी रिलीज करा लिया। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की तह तक जाने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया में शराब माफियाओं को लेकर पुलिस सक्रिय हो गयी है बताया जा रहा है कि जज के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर न सिर्फ अपनी जमानत कराई गई है बल्कि सैकड़ों पेटी शराब को भी रिलीज करा लिया है। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की तह तक जाने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट के लिपिक सुशील कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार किया है, अभी कई लोग रडार पर है।
विज्ञापन
सहतवार पुलिस के पास कुछ दिनों पूर्व कोर्ट से दो-तीन सौ पेटी पकड़ी गयी शराब का रिलीज आर्डर पहुंचा। पुलिस को आर्डर पर संदेह हुआ तो मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। छानबीन की गयी तो पता चला कि न्यायालय से जारी किया गया रिलीज आर्डर पर जज के हस्ताक्षर फर्जी है। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस को जानकारी हुई कि कुछ लोगों की जमानत भी जज के फर्जी हस्ताक्षर से ही हुए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस, प्रशासनिक व न्यायायिक अधिकारियों तक यह मामला पहुंच गया।अंदर खाने में खलबली मच गई। सभी ने इस प्रकरण की गहराई से छानबीन कराने के लिए पुलिस को लगाया। पुलिस ने मामले की गोपनियता से छानबीन की तो कोर्ट में काम कर रहे एक प्राइवेट कर्मचारी उमरगंज निवासी दीपांशु गुप्ता व कुछ अन्य संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ किया तो लिपिक सुशील कुमार उपाध्याय पुत्र त्रिभुवन उपाध्याय निवासी सराय मलिक गद्दो मछली शहर जौनपुर की संलिप्तता सामने आई, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरोह में शामिल कई अन्य आरोपियों को चिन्हित किया है, वह भी जल्द गिरफ्त में होंगे। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पूछताछ जांच पड़ताल के बाद लिपिक की मिलीभगत होने पर गिरफ्तार किया गया है।