फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Coronation war: Shops open, customers absent

कोरोना से जंग: बाजार खुले, नहीं आए ग्राहक

Mon, 23 Mar 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Coronation war: Shops open, customers absent
रोडवेज बसों का परिचालन बंद होने से बस स्टेशन परिसर में खड़ी बसें। - फोटो : BALLIA
बलिया। कोरोना को लेकर लोग काफी जागरूक हुए हैं। जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन सोमवार को बाजार खुले, दुकानें भी सजीं लेकिन ग्राहक नदारद रहे। दुकानों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम ग्राहक आए और जरूरत भर का सामान लेकर चले गए। वाहन स्टैंडों पर निजी वाहन मौजूद थे लेकिन सवारियां नहीं थीं। इसके चलते सवारी वाहन चालकों को वाहनों का फेरा घटाना पड़ा।
विज्ञापन

कोरोना के कारण लोग सार्वजनिक वाहनों में बैठने से कतराते नजर आए। कुछ लोग जरूरी कार्यों से अपने वाहनों से निकले। नरही इलाके के बाजार में थोड़ी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में दुकानें खुलीं लेकिन ग्राहक नदारद रहे। शहर में कहीं भी जाम की कोई समस्या नहीं दिखी। कई दुकानों का हाल तो ये रहा कि दुकानदार दिनभर ग्राहकों का इंतजार ही करते रह गए। जहां थोड़ी बहुत भीड़ दिखी जहां दैनिक उपभोग की वस्तुओं की खरीदारी की जा रही थी। रेडीमेड कपड़ा, साइकिल, खिलौने, प्लास्टिक के सामान आदि के दुकानों पर सन्नाटा रहा। शहर के बाहर वाहन स्टैंडों पर सवारियां नजर नहीं आईं। रोडवेज पर लगभग 20-25 की संख्या में लोग जरूर नजर आए जिन्हें देवरिया, रसड़ा, सिंकदरपुर, बेल्थरारोड आदि जाना था। उन्हें रोडवेज प्रशासन की ओर से बताया गया था कि 25 मार्च से बलिया डिपो का कोई भी वाहन रवाना नहीं होगा। उन्हें सिर्फ उन्हीं गाड़ियों का सहारा मिल सकता है जो दूसरे स्थानों से चल चुकी हों और यहां आएं तो उन्हीं की वापसी होगी और वे भी अपने डिपो में पहुंचकर खड़ी हो जाएंगी। रेलवे स्टेशन पर भी सोमवार को पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। आरपीएफ के दो जवान गेट पर खड़े थे और किसी को भी अंदर नहीं जाने दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनियर : बड़ी संख्या में लोग घरों में ही कैद रहे। जो सड़कें हर वक्त भीड़भाड से भरी रहती थी, उन पर सन्नाटा पसरा रहा। यात्रियों के नहीं आने से बसें जहां-तहां खड़ी रहीं। कुछ दुकानदार अपनी दुकान तो खोले, लेकिन खरीदारी करने वाले लोग ही नहीं दिखे।
चौकिया मोड़ : बेल्थरारोड बाजार की दुकानें खुलीं लेकिन ग्राहकों का आवागमन काफी कम रहा। दैनिक उपभोग में आने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम में कोई इजाफा नहीं दिखा। हां, सब्जियों के भाव जरूर आसमान पर रहे। दुकानदार विनोद कुमार ने बताया कि वाहनों का आवागमन बाधित होने से सब्जियों के भाव में वृद्धि हुई है।
दया छपरा : दुकानें खुलीं रही लेकिन ग्राहक रहे। भाव भी सामान्य ही रहो। पुलिस गांवों में घूम घूम कर बाहर से आने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। चितबड़ागांव : गुदरी बाजार रेलवे स्टेशन चट्टी एवं चितबड़ागांव -मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग की लगभग सभी दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुलीं। दुकानों पर लोगों की आवाजाही भी सामान्य दिनों की तरह ही रही और सामानों के रेट भी सामान्य रहे।

-
...और सब्जी दुकानों पर खूब हुई बिक्री
नरही। रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को जब बाजार खुला तो लोग सब्जी की दुकानों पर टूट पड़े। हाल ये था कि दिन में 12 बजे तक सभी सब्जियां मार्केट से गायब हो चुकी थीं। गौरतलब है कि रविवार को नरही में सब्जियों का बाजार लगता है, लेकिन जनता कर्फ्यू के कारण नहीं लगा। सोमवार को जब लोग बाजार में पहुंचे तो सब्जियों की दुुकानों पर टूट पड़े। देखते ही देखते बाजार से सभी सब्जियां खत्म हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed