फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   'Corona protection shield' given to 11 thousand teenagers at 199 centers

199 केंद्रों पर 11 हजार किशोरों को दिया 'कोरोना सुरक्षा कवच'

Mon, 03 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
'Corona protection shield' given to 11 thousand teenagers at 199 centers
बलिया। जनपद में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के कोविड वैक्सीनेशन का श्रीगणेश सोमवार को हुआ। जनपद में 200 केंद्रों पर पहले दिन करीब 30000 किशोरों को को-वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 199 केंद्रों पर 11 हजार किशोरों को वैक्सीन रूपी ‘कोरोना सुरक्षा कवच’ दिया गया। वैक्सीनेशन को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। पंजीकरण के लिए उनकी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

किशोरों के वैक्सीनेशन के पहले दिन नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के कालेजों में 15 से 18 आयु वाले किशोरों की लाइन टीका लगवाने के लिए लगी थी। नगर के राजकीय इंटर कालेज, मुरली मनोहर इंटर कालेज, कुंवर सिंह इंटर कालेज, लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, गुलाब देवी इंटर कालेज में किशोर व किशोरियों में काफी उत्साह देखा गया। इसके अलावा नगर के बेदुआ व काजीपुरा स्थित अरबन अस्पताल पर भी किशोरों को कोवैक्सीन लगाई गई। शाम 5.30 बजे तक करीब 11 हजार किशोरों को कोवैक्सीन लगाई जा चुकी थी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि जनपद में कुल 227224 किशोरों को कॉलेज परिसर में ही कोवैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन 200 बूथों पर 30,000 की किशोरों को कोवैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 11 हजार किशोरों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

रामनाथ इंटर कालेज मुरारपट्टी में नहीं लगा टीका
लालगंज। क्षेत्र के सुदर्शन सिंह इंटर कालेज बहुआरा में स्वास्थ्य विभाग की चार टीमों ने कोवैक्सीन लगाई। रामनाथ पाठक इण्टर कालेज मुरारपट्टी में टीकाकरण नहीं किया जा सका। टीकाकरण टीम की एएनएम पुनिता सिंह ने बताया कि कालेज में बच्चों की संख्या कम थी। कालेज के प्रधानाचार्य अजय मिश्र ने बताया कि बच्चों की उपस्थित कम थी। जो आए भी थे उसके पास आधार कार्ड नहीं था। इसलिए दूसरे दिन टीका लगवाने के लिए टीम को लौटा दिया गया। इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम को टालकर दूसरे दिन टीकाकरण को करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सुदर्शन सिंह इण्टर कालेज बहुआरा में जहाँ स्वास्थ्य विभाग से पुनीता सिंह,रेखा राय,रंजू सिंह, रीना सिंह, सुनीता यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात कालेजों में लगाए गए टीके
बैरिया/रेवती। क्षेत्र के अमर शहीद कौशल कुमार सिंह इंटर कॉलेज नारायणगढ़, द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया, आचार्य जेबी कृपलानी इंटर कॉलेज जमालपुर, यशोदा देवी इंटर कॉलेज दुबे छपरा, राजकीय बालिका विद्यालय जयप्रकाश नगर, जेपी इंटर कॉलेज सेवाश्रम जयप्रकाश नगर, सेनानी सुदर्शन सिंह इंटर कॉलेज बहुआरा पर स्वास्थ्य टीम ने कोवैक्सीन लगाया। रेवती के आठ केंद्रों पर वैक्सीनेशन हुआ। रेवती इंटर कॉलेज, पीडी इंटर कॉलेज,लंगटू बाबा इंटर कालेज हड़िहांकला, ज्ञान्ती देवी बालिका इंटर कॉलेज गायघाट, नागेश्वरी देवी इंटर कॉलेज छेड़ी, सीबी इंटर कॉलेज सहतवार, सर्वोदय इंटर कॉलेज सहतवार, लहसिसिया देवी बालिका इंटर कॉलेज खानपुर में कर्मचारी पहुंच गए। ठण्ड की वजह से किशोर तथा किशोरियों के पहुंचने की गति धीमी रही। डा.बद्रीराज यादव ने बताया कि 120 किशोर किशोरियों को टीका लगा। सीएचसी अधीक्षक डा.धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 8 केंद्रों पर 500 बच्चे बच्चियों को टीका लगाया गया।

421 किशोरों को लगी कोवैक्सीन
सुखपुरा/बेल्थरारोड। सोमवार को 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोवैक्सीन का टीका पांच कालेजों पर लगाया गया। इस दौरान कुल 421 किशोरों को टीके लगाए गए। जिसमें सुखपुरा इंटर कॉलेज सुखपुरा में 200, संत यती नाथ विद्यापीठ सुखपुरा में 190, सुखपुरा पब्लिक इंटर कॉलेज सुखपुरा में 150, श्रीराम शरण इंटर कॉलेज शिवपुर में 55, जय नारायण इंटर कॉलेज दुर्गीपुर में 26 कोवैक्सीन दोपहर दो बजे तक लगाया जा चुका था। टीकाकरण में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह, बृज किशोर सिंह, डॉ राम कुमार शुक्ला, अजय पाठक, विनय सिंह का विशेष सहयोग रहा। बेल्थरारोड क्षेत्र के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार को किशोरों के कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। किशोरों का वैक्सीनेशन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डॉ. तनवीर आजम ने बताया कि नगरीय क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के माध्यमिक विद्यालयों में किशोरों का कोविड टीकाकरण किया गया।

बेल्थरारोड कस्बा स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में किशोरों को टीकाकरण करती एएनएम।

बेल्थरारोड कस्बा स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में किशोरों को टीकाकरण करती एएनएम।- फोटो : BALLIA

पीडी इंटर कॉलेज गायघाट पर किशोर- किशोरियों को टीका लगवाते डा.बद्रीराज यादव।

पीडी इंटर कॉलेज गायघाट पर किशोर- किशोरियों को टीका लगवाते डा.बद्रीराज यादव।- फोटो : BALLIA

राजकीय इंटर कालेज में कोरोना टीकारण के लिए पंजीकरण करती स्वस्थ्यकर्मी।

राजकीय इंटर कालेज में कोरोना टीकारण के लिए पंजीकरण करती स्वस्थ्यकर्मी।- फोटो : BALLIA

नगर के टाउन इंटर कालेज में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाती एएनएम।

नगर के टाउन इंटर कालेज में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाती एएनएम।- फोटो : BALLIA

रामसिहासन किसान इंटर कालेज दुबहर में छात्र को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाती एएनएम।

रामसिहासन किसान इंटर कालेज दुबहर में छात्र को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाती एएनएम।- फोटो : BALLIA

रामसिहासन किसान इंटर कालेज दुबहर में कोरोना टीकाकरण के लिए लगी छात्र-छात्राओं की लंबी कतार।

रामसिहासन किसान इंटर कालेज दुबहर में कोरोना टीकाकरण के लिए लगी छात्र-छात्राओं की लंबी कतार।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed