{"_id":"5f1a78e68ebc3e637122d557","slug":"corona-positive-found-202-including-160-jail-inmates-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Live Coronavirus Update News Ballia: जिला जेल के 160 कैदी, सांसद के 4 परिजनों समेत 202 मिले कोरोना पॉजिटिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Live Coronavirus Update News Ballia: जिला जेल के 160 कैदी, सांसद के 4 परिजनों समेत 202 मिले कोरोना पॉजिटिव
Fri, 24 Jul 2020 04:54 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 24 Jul 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले में शुक्रवार सुबह 202 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमे जिला जेल में 593 कैदी व बंदियों की जांच में 160 कैदी शामिल हैं। साथ ही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के 4 परिजन भी संक्रमित हुए हैं। इतनी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदियों को जेल में ही आइसोलेट किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पॉजिटिव आए लोगों में 160 कैदियों के साथ भाजपा सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त के छोटे भाई व पूर्व ब्लॉक प्रमुख, उनके पुत्र, भतीजा व संसदीय कार्यालय सोनबरसा का कंप्यूटर ऑपरेटर भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही बैरिया विकास खण्ड के कोटवां गांव निवासी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के फार्मासिस्ट भी पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
सांसद के भांजे विनय सिंह ने बताया कि पीए पहले पॉजिटिव मिले थे और बाकी लोग उनके संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। अब संसदीय कार्यालय को सैनिटाइज कराने के साथ इन लोगों के संपर्क में आए 100 लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन