फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   corona in ballia

बिना ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर के असहाय हुई निगरानी समितियां

Fri, 21 May 2021 09:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
corona in ballia
बैरिया। जुबानी जमाखर्च से प्रशासन निगरानी समितियों द्वारा कोरोना पर नियंत्रण का आस लगाए लोगों को योगा, करने,भाप लेने की उपदेश देने में लगा हुआ है। पल्स और तापमान मापने के लिए निगरानी समितियों को न तो आक्सीमीटर और थर्मामीटर। इतना ही नहीं निगरानी समितियों के प्रभारी भी मौके पर नहीं जा रहे है। मुरलीछपरा व बैरिया विकासखंड के अधिकांश गांव में अभी तक सैनिटाइज व साफ-सफाई शुरू नहीं हुआ है। जबकि नव निर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ नहीं लेने का रोना रो रहे है। हालांकि विकासखंड कार्यालय द्वारा ग्राम प्रधानों को सात दिन के लिए पैरासिटामाल सहित कुछ एंटीबायोटिक और कुछ मल्टीविटामिन की गोलियां संक्रमितों को देने के लिए उपलब्ध कराई गई है। नायब तहसीलदार रजत सिंह की मानें तो गैर प्रांत से आये प्रवासियों व संक्रमितों लोगों की लेखा-जोखा भी निगरानी समितियों के पास उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें मिलने वाले लाभ के लिए तहसील प्रशासन डाटा तक फीडिंग नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कोरोना से लोगों का बचाव कैसे होगा। इस पर किसी के पास कोई ठोस जबाब नहीं है।
विज्ञापन

--------------
निगरानी समियों के अलावा प्रधानों अथवा ग्रामीणों को कोरोना नियंत्रण के कार्य में कोई दिक्कत आ रही हो तो हमें बताएं, तत्काल जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांत नायक, उपजिलाधिकारी, बैरिया।
-----------------------------
लापरवाही अक्षम्य: विधायक
विधायक सुरेंद्र सिंह ने खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि जिन ग्राम पंचायत अधिकारियों की कोरोना नियंत्रण के लिए गांव में ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें तत्काल गांवों में भेजकर कोरोना नियंत्रण से सम्बंधित कार्य शुरू कराए, अन्यथा इसके गम्भीर परिणाम होंगे।
विज्ञापन

-----------------------
कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को इलाज के लिए सात प्रकार की दवाएं वितरण निगरानी समिति के द्वारा किया जाएगा। कोरोना से बचाव हेतु गाइड लाइन की पर्ची निगरानी समितियों को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामआशीष, खण्ड विकास अधिकारी बैरिया/मुरलीछपरा
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed