फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Corona hits half century, four steps away from triple century

कोरोना ने लगाया अर्द्धशतक, तिहरे शतक से चार कदम दूर

Sun, 16 Jan 2022 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Corona hits half century, four steps away from triple century
बलिया। एक ओर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर इसको लेकर लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। आलम यह है कि बाजार, दुकाल, माल आदि स्थानों पर भीड़ होने लगी है। इतना ही नहीं लोग मॉस्क लगाना भी मुनासिब नहीं समझ रहे है। इसके अलावा सोशल डिस्टेसिंग का पालन और हाथ को सैनिटाइज भी नहीं किया जा रहा है। दुकानदार व माल संचालक भी ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए नहीं कह रहे है। इसके अलावा कुछ माल शॉप को छोड़ दिया जाय तो उनके यहां सैनिटाइज की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को आई रिपोर्ट में 57 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 296 हो चुकी है। आज 13 लोग स्वस्थ हुए। वहीं अब तक कुल 65 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस की संख्या 230 है। रविवार को 4073 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में करीब 75 टीमें प्रतिदिन पांच हजार से अधिक सैंपलिंग लेेने में जुटी है। वहीं टीकाकरण भी युद्घ स्तर किया जा रहा है। सीएमओ ने जनपदवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लगाने का अपील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed