{"_id":"5824b34b4f1c1bf47eb3a57b","slug":"contributing-to-the-development-of-the-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास में कांग्रेस का अहम योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास में कांग्रेस का अहम योगदान
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अक्टूबर से चल रहे राहुल गांधी संदेश यात्रा का समापन मनियर इंटर कालेज के प्रांगण में गुरुवार को संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बच्चा पाठक ने कहा कि बलिया स्वतंत्रता सेनानियों का जनपद रहा है। देश का विकास कांग्रेस की सरकार में ही हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 17 हजार करोड़ रुपये किसानों का ऋण माफ किया। अगर सरकार बनी तो बिजली बिल माफ किया जाएगा। मोदी सरकार ने राहुल गांधी की संदेश यात्रा व किसान यात्रा का असर भांप कर जनता का ध्यान हटाने के लिए पांच सौ व एक हजार का नोट बंद कर दिया। जिनके घर शादी है व किसानों के खेत की बुआई करनी है। उनके आगे विकट समस्या पैदा कर दिया।
जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि राहुल संदेश यात्रा प्रथम चरण में 15 अक्टूबर 2016 से बलिया शहीद स्मारक से शुरू हुआ। जिसमें गांधी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण करने के बाद सभी सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। जिला कोआपरेटिव बैंक के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष गीता सिंह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उषा सिंह, जयप्रकाश चौधरी, पूर्व प्रमुख उमाशंकर पाठक, राजेंद्र प्रसाद, जवाहर चौहान आदि ने भी संबोधित किया।