{"_id":"95682ec8fe3ed9c6eec42b039e313e29","slug":"contract-cleaners-third-day-of-the-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा सफाईकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा सफाईकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत मनियर के संविदा व ठेका सफाई कर्मी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को भी नगर पंचायत कार्यालय मनियर पर तीसरे दिन हड़ताल पर रहे।
संविदा व ठेका सफाई कर्मियों ने झाड़ू व दफ्ती पर लिखे स्लोगन लेकर पूरे मनियर का भ्रमण किया। साथ ही नारा लगाया कि वास्तविक मजदूरी दो और काम लो, इसके बाद वे धरने पर बैठ गए।
कहा कि शासनादेश, अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के मौखिक आश्वासन के बाद भी पुनरीक्षित धनराशि नहीं मिल रही है। हमारी दिहाड़ी 250 रुपये निर्धारित है। जबकि 210 रुपये राज्य वित्त से दिया जा रहा है।
उपरोक्त दिहाड़ी की मांग को लेकर अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को छह नवंबर को पत्रक दिए गए। जिसमें एक सप्ताह के अंदर मांग नहीं पूरी होने पर हम कर्मचारी पूर्णत कार्य बंदी कर हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन
इसी बीच तीन सफाईकर्मियों को निष्कासित किए जाने की धमकी मिली। जिससे हम सफाई कर्मी हड़ताल पर बैठ गए। इस संदर्भ में नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रह्मशक्ति सिंह का कहना था कि सफाई कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए मनियर व सिकंदरपुर नगर पंचायत से विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के माध्यम से पत्रक देकर माननीय नगर विकास मंत्री आजम खां से वेतन बढ़ाने का आग्रह किया गया है।
शासन से हमें स्पष्ट आदेश नहीं प्राप्त है कि संविदा कर्मियों का वेतन कम होने के कारण उन्हें राज्यवित्त आयोग से पुनरीक्षित वेतनमान दिया जाय।
शासन से स्पष्ट आदेश मिलने पर वेतन भुगतान किया जाएगा। जो शासनादेश हमें प्राप्त हैं। उसमें स्पष्ट किया गया कि राज्य वित्त आयोग के संस्तुति के अंतर्गत प्राप्त होने वाली धनराशि निकाय कर्मचारियों के वेतन, पेंशन भत्ते आदि के भुगतान के लिए स्वीकृत किया जाता है।
उक्त धनराशि से आहरण कर आहरित धनराशि से संविदा सफाई कर्मियों के पुनरीक्षित धनराशियों की फल स्वरूप आने वाले व्यायभार को निकाय स्रोतों से बहन करने का आदेश प्राप्त है। नगर पंचायत को आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है। इसलिए वेतन बढ़ाना संभव नहीं है।