फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   constantly second shiever earth, the people afraid

दूसरे दिन भी कांपी धरती, थर्राए लोग

Sun, 26 Apr 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
constantly second shiever earth, the people afraid
शनिवार की दोपहर में तीन बार आए भूकंप के झटके की दहशत से जनपदवासी अभी उबरे नहीं थे कि रविवार को दूसरे दिन भी आए भूकंप ने लोगों को खौफजदा कर दिया। रविवार को दोपहर 12.38 मिनट पर एक बार फिर धरती हिलने लगी। चारों ओर चीख-पुकार मच गया। लोग घर छोड़कर सड़क, मैदान में आ गए। सभी के चेहरे पर भय व्याप्त था। इस दौरान मोबाइल और सोशल मीडिया पर लोग हालात की जानकारी लेते रहे। भूकंप से कई घरों की दीवारें चटक गईं वहीं कहीं-कहीं मोबाइल टावर भी झुक गए।
विज्ञापन


रेवती नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस में भूकंप आने के समय मचे शोरगुल की वजह से हृदयगति रुक जाने से वृद्धा की मौत हो गई। वहीं मिट्टटी के दीवार गिरने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। काफी देर बाद घर आए लोग टीवी के माध्यम से भूकंप की तीव्रता और नुकसान की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन



शनिवार को आए भूकंप के झटके और नेपाल तथा उत्तर भारत में आयी तबाही के बारे में लोग चर्चा कर रही थे कि एक बार फिर रविवार को भूकंप के झटके से लोग कांप उठे। भले ही शनिवार की अपेक्षा कम नुकसान हुआ हो। लेकिन जगह-जगह चटकीं दीवारें भूकंप की भयावहता बता रही थी। नगर के अंकित अग्रवाल, अधिवक्ता नरेंद्र कुमार राय के मकान में कई स्थानों पर दरारें पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवती प्रतिनिधि के अनुसार : रविवार को आए भूकंप के         झटके से छेड़ी गांव के यज्ञ नारायण सिंह की जहां चहार दीवारी गिर गईं। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पांडेय के घर के छतों तथा दीवारों में दरार पड़ गई। वहीं नवाबारा निवासी अशोक ओझा के घर पर भी भूकंप के बाद दरार देखी गई।  


दुबहर प्रतिनिधि के अनुसार : थाना क्षेत्र के आलमचक आनंद यादव पुत्र खेदन यादव मिट्टी लंबी दीवार ढह गई। वहीं उसी वक्त बगल   के हैंडपंप में खड़ी उनकी  पत्नी मानकी देवी (56) मलवे में दबकर गंभीर रूप से घायल  हो गई।  
 बेल्थरारोड प्रतिनिधि के अनुसार :  भूकंप के दहशत में रात गुजरने के बाद रविवार की दोपहर हल्के झटके महसूस किए गए। जिससे नगर में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए।


अधिकांश घरों की महिलाएं और बच्चे खुले आसमान के नीचे मैदानों में जा पहुंचे। भय के साये में लोगों ने जगकर रात गुजारी।  इस दौरान लोगों ने सुरक्षा के लिए अपने-अपने इष्ट देवताओं से गुहार लगाई। भूकंप की दहशत से बच्चे और महिलाएं पूरी तरह घबरायी दिखीं।  भूकंप के बाद सहमें लोग चट्टी चौराहों से लेकर चाय-पानों के दूकानों पर भूकंप आने की चर्चा में मशगूल दिखे। रामलीला मैदान, मालगोदाम रोड सहित कई विद्यालयों के मैदानों में भूकंप दहशतजदा लोग जूटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed