फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congressmen protest against farmers' problems

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

Thu, 22 Oct 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against farmers' problems
बलिया। किसानों की विभिन्न समस्याओं को बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सौंपा। धरना सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। किसानों के प्रति सरकार उदासीन है। धान क्रय केंद्रों पर धांधली की जा रही है इसका जवाब सरकार को किसान 2022 के विधानसभा के चुनाव में देंगे। एक ओर धान क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री कम होने तथा नमी के नाम पर वजन में की जा रही कटौती से किसान परेशान हैं। वहीं गन्ना किसानों को उनकी उपज का बकाया अब तक नहीं मिल पाया है। इस मौके पर रामधनी सिंह, ददन पांडेय, मुन्ना उपाध्याय, संतोष चौबे, फुल बदन तिवारी, राज नारायण उपाध्याय, विशाल चौरसिया, मदन यादव, मदन यादव, सुनील सिंह पप्पू, जाकिर हुसैन, जनार्दन वर्मा, विपिन कुमार पांडे, पारसनाथ वर्मा, अभिषेक पाठक, रामजनम चौहान, प्रदीप तिवारी, हरिशंकर पाठक, हृदयानंद पांडे, सुनील सिंह, अभिजीत सिंह, विवेक ओझा, दिनेश राजभर, जाकिर हुसैन, रामेश्वर तिवारी, अमित सिंह परमार, अनिल पाठक, लल्लू पाठक, उपेंद्र चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed