फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress played bets on two women with youth

UP Election 2022: बलिया में कांग्रेस ने युवा संग दो महिलाओं पर खेला दांव, एक सीट पर पहले घोषित कर चुके हैं प्रत्याशी

Mon, 31 Jan 2022 04:12 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 31 Jan 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
Congress played bets on two women with youth
सोनम बिंद - फोटो : अमर उजाला

बलिया में  कांग्रेस की ओर से तीन और विधानसभाओं में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। बैरिया विधानसभा से बांसडीह निवासी युवा सोनम बिंद को प्रत्याशी बनाया गया है। रसड़ा से डॉ. ओमलता को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया गया है तो वहीं सिकंदरपुर विधानसभा से छात्र नेता रहे बृजेश गाट को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


बांसडीह से पुनीत पाठक को पार्टी पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पार्टी इस बार के टिकट वितरण में युवाओं और महिलाओं का विशेष ख्याल रख रही है। सिकंदरपुर विधानसभा से टिकट पाने वाले बृजेश सिंह गाट छात्र राजनीति के दौरान एससी कॉलेज से वर्ष 1992-93 में उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही यूथ कांग्रेस के वर्ष 2001 में जिलाध्यक्ष थे। तीन बार पीसीसी के सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 2017 से 19 तक कार्यवाहक जिलाध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। हरियाणा, पंजाब, गुजरात, आसाम में कोआर्डिनेटर आदि पदों पर रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस द्वारा सिकंदरपुर विधानसभा से घोषित प्रत्याशी ब्रजेश सिंह गाट।

कांग्रेस द्वारा सिकंदरपुर विधानसभा से घोषित प्रत्याशी ब्रजेश सिंह गाट।

 

घोषित प्रत्याशियों में सोनम बिंद सबसे युवा

वहीं रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के चंद्रभान निवासी कांग्रेस नेता परशुराम भारती की पुत्री डॉ. ओमलता एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी पढ़ाई करने के बाद अब राजनीति में भाग्य आजमाएंगी। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति की महिला को प्रत्याशी बना दलित कार्ड खेला है।

डॉ. ओमलता ने बताया कि प्रियंका गांधी से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस ज्वाइन की थी। कहा कि मेरी प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा की व्यवस्था करनी होगी। बंद पड़ी चीनी और कताई मिल को चलाया जाएगा। 26 वर्षीय सोनम बिंद को बैरिया विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

अभी तक राजनीतिक दलों की ओर से घोषित प्रत्याशियों में सोनम बिंद सबसे युवा हैं। पिछड़ी जाति से आने वाली सोनम बिंद बांसडीह विधासभा की रहने वाली हैं। स्नातक के बाद उन्होंने स्टाफ नर्स और कंप्यूटर कोर्स भी किया है। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुकी हैं।

टिकट मिलते ही शुरु हुआ सोनम का विरोध

कांग्रेस द्वारा रविवार को जिले के बैरिया विधान सभा से सोनम बिन्द, सिकन्दरपुर से बृजेश सिंह गाट और रसड़ा से डॉ. ओमलता का टिकट जारी किया गया। टिकट की घोषणा होते ही जिले में विरोध के स्वर भी सुनाई देने लगे है। आरोप है कि जिसे बैरिया से जिन्हें टिकट मिला वो बांसडीह से आवेदनकर्ता थी और वहीं की निवासी भी हैं। उनका बैरिया से कोई वास्ता भी नहीं रहा है।

बैरिया से कांग्रेस के रूपेश चौबे, विनोद सिंह, सीबी मिश्रा, एचएन चंदेल, पीयूष मिश्रा आवेदनकर्ता थे, लेकिन पार्टी आलाकमान ने सबको दरकिनार कर सोनम को प्रत्याशी उतार दिया है। रविवार को ज्यों ही कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी हुई सोशल मीडिया पर रूपेश चौबे समर्थकों की ओर से बैरिया विधानसभा में सोनम बिंद को टिकट देने का विरोध किया जाने लगा।

पढ़ेंः भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी ने अतरौलिया से प्रशांत सिंह को बनाया प्रत्याशी, सपा का मजबूत गढ़ है ये सीट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed