{"_id":"5d1261d68ebc3e3c7d7fed75","slug":"conference-ballia-news-vns4694956151","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजिक न्याय की लड़ाई को कमजोर कर रही है माया: रमाशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजिक न्याय की लड़ाई को कमजोर कर रही है माया: रमाशंकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती घबराहट में सपा के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने मायावती पर सामाजिक न्याय की लड़ाई कमजोर करने का आरोप लगाया।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में सपा के राष्ट्रीय महासचिव विद्यार्थी ने कहा कि मायावती घबराहट में सपा के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन टूटने के बाद दलित समाज तेजी के साथ सपा से जुड़ रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान से ही दलित समाज सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में विश्वास जताने लगा है। दलित समाज के सपा की ओर बढ़ रहे आकर्षण को देख बसपा सुप्रीमो घबरा गई हैं और वे सपा के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहीं हैं। एक सवाल के जवाब में विद्यार्थी ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी कर बसपा सुप्रीमो सामाजिक न्याय की लड़ाई कमजोर कर रही हैं। इसे जनता बखूबी समझ रही है। बसपा के सपा पर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए विद्यार्थी ने कहा कि जनता जान चुकी है कि गठबंधन की मालकिन ने चुनाव के दौरान क्या-क्या किया।