फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Complete the work of the hospital, it will be inaugurated on 31st

Ballia News: अस्पताल का काम पूरा करें, 31 को होगा शुभारंभ

Tue, 22 Jul 2025 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Complete the work of the hospital, it will be inaugurated on 31st
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से विकास खंड मनियर एवं चिलकहर में बनाए जा रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में जानकारी ली गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य जल्द पूरा करते हुए संबंधित विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश दिए और उन्होंने इसी कार्यदायी संस्था द्वारा बैरिया व सोनबरसा में बनाए जा रहे 100 बेड के चिकित्सालय के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के साथ 31 जुलाई को इसका उद्घाटन करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसी कार्यदायी संस्था द्वारा बनाए जा रहे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बलिया, जिसकी लागत 8 करोड़ 69 लाख है, के संबंध में जानकारी ली। पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल को निर्देशित किया कि सभी प्रक्रिया पूर्णकर हर हाल में 28 जुलाई तक अपने प्रभार में कक्षाएं शुरू करें। उन्होंने उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद निर्माण इकाई द्वारा नौरंगा में बनाए जा रहे राजकीय इंटर कॉलेज, जिसकी लागत 2 करोड़ 71 लाख की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इस पर उन्हें अवगत कराया गया कि 88 प्रतिशत कार्य हुआ है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को जल्द समय से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन सिंह, डीडीओ, डीएफओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed