{"_id":"62698bbd201ac223fc5fc7ee","slug":"complaint-against-doctors-ballia-news-vns650485959","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर तैनात एक महिला चिकित्साधिकारी समेत कुल चार वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों बिना सूचना लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से भी उनके संदर्भ में उचित जानकारी नहीं दी जा रही। इसपर जिला पंचायत स्वास्थ्य समिति की सभापति गीता सिंह ने चारों चिकित्सकों के खिलाफ गुमशुदगी दर्ज करने के लिए बैरिया थाना पर तहरीर दी।
गीता सिंह का आरोप है कि चिकित्सक घर बैठकर वेतन ले रहे। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी पर भी ऐसे चिकित्साधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। चेताया कि अगर तत्काल सोनबरसा अस्पताल पर मानक के अनुसार चिकित्सकों की तैनाती और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित नहीं की गई तो मामले को मुख्यमंत्री के सामने उठाया जाएगा। ज्ञात हो कि पिछले दो महीनों से सोनबरसा अस्पताल में तैनात एक भी चिकित्साधिकारी ड्यूटी पर नहीं आ रहा। जब भी यहां रोगी हो हल्ला मचाते हैं तो कभी मुरली छपरा से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवनीति सिंह को भेज दिया जाता है। कभी कोटवा अस्पताल के आयुष चिकित्सक डॉ. मनोज उपाध्याय यहां भेजा जाता है। गौरतलब है कि यहां प्रतिदिन 500 की ओपीडी है। किंतु पिछले दो महीनों से बिना इलाज लोग परेशान हो रहे। गीता सिंह ने सोनबरसा में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. विजय यादव की बलिया में संबद्धता पर भी सवाल उठाया है। कहा कि डॉ. विजय यादव को मूल तैनाती पर भेजा जाए। इस बाबत पूछने पर सीएमओ का कहना है कि डॉ. विजय यादव का संबद्धता तत्काल समाप्त कर उन्हें सोनबरसा भेजा जा रहा है।