{"_id":"615462878ebc3e046110a0ee","slug":"college-manager-reached-police-station-suddenly-missing-nine-days-ago-in-varanasi-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापता कॉलेज के प्रबंधक पहुंचे थाने: नौ दिन पहले अचानक हुए गायब, बोले- घूमने की इच्छा थी, इसलिए बाहर चला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता कॉलेज के प्रबंधक पहुंचे थाने: नौ दिन पहले अचानक हुए गायब, बोले- घूमने की इच्छा थी, इसलिए बाहर चला गया
Wed, 29 Sep 2021 06:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 29 Sep 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
लापता प्रबंधक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बर्रेबोझ निवासी और श्रीराम चंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक अभय कुमार सिंह नौ दिन बाद स्वयं मंगलवार को वाराणसी के शिवपुर थाने पहुंचे, जहां पुलिस को बताया कि उन्हें घूमने की इच्छा थी। इसलिए बाहर घूमने चले गए थे। मुझे नहीं पता था कि इतना बड़ा मामला हो जाएगा। लेकिन यह नहीं बताया कि वह कहां घूमने गए थे। अंत में पुलिस ने कागजी कोरम पूरा कर उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद प्रबंधक मंगलवार की शाम को अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर 2021 को प्रबंधक अभय कुमार सिंह वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज भोजूबीर के पिछले गेट से लापता हो गए थे। जिनका मोबाइल प्रबंधक के साढू के घर से पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने प्रबंधक के साढू विनोद सिंह व उनके साथी गुड्डू सिंह व प्रमोद सिंह सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। इस मामले में प्रबंधक के साढू विनोद ने ही अभय की गुमशुदगी की रिपोर्ट शिवपुर थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन