{"_id":"69e21c7b76e45f6114020d89","slug":"coal-laden-truck-plunges-from-tons-river-bridge-cleaner-died-in-ballia-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में दर्दनाक हादसा: चालक को आई झपकी, बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे गिरा; खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में दर्दनाक हादसा: चालक को आई झपकी, बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे गिरा; खलासी की मौत
Fri, 17 Apr 2026 05:15 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:15 PM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। एनएच-31 पर चितबड़ागांव पुल का रेलिंग तोड़ते हुए एक ट्रक नदी में गिर गया। हादसे में खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया-भरौली राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 पर फेफना और चितबड़ागांव के बीच स्थित टोस नदी पुल पर शुक्रवार को कोयला लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे टोस नदी में जा गिरा। हादसे में ट्रक के खलासी पंकज यादव (25) निवासी लक्ष्मण चक्की जिला बक्सर बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक लाऊ खरवार (30) निवासी सेमरी बक्सर बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही फेफना थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को इलाज को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। हादसे की भयावहता को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
बिहार के सेमरी निवासी चालक लाऊ खरवार झारखंड से ट्रक पर कोयला लादकर शहर की तरफ एक ईंट- भट्ठे पर उतारने जा रहा था। भोर में अचानक झपकी आने से ट्रक पुल का रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे टोंस नदी में गिर गया, जहां पानी कम था।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी व गैस कटर मंगाकर ट्रक का गेट तोड़कर उसमें फंसे खलासी व चालक को बाहर निकाला। खलासी की मौत हो चुकी थी। चालक को इलाज को अस्पताल भिजवाया।