फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Coaching director commits suicide

Ballia News: कोचिंग संचालक ने की खुदकुशी

Tue, 05 May 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Coaching director commits suicide
उभांव थाना क्षेत्र के मृतक कोचिंग संचालक मनीष शर्मा। फाइल फोटो, परिजन
बेल्थरारोड। नगर के वार्ड नंबर 11 स्थित सोनाडीह मोड़ के पास सोमवार की शाम कोचिंग संचालक मनीष शर्मा (27) ने अपने ही कोचिंग संस्थान में लोहे के एंगल के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनीष का व्यवहार सोमवार दोपहर तक बिल्कुल सामान्य था। बताया जा रहा है कि दोपहर में घर पर खाना खाने के बाद वह अपनी कोचिंग के लिए निकले थे। रास्ते में मिले कई परिचितों और स्थानीय लोगों का उन्होंने हमेशा की तरह मुस्कुराकर अभिवादन भी किया। घर से निकलने के महज एक घंटे के भीतर ही उनकी मौत की खबर आ गई। घटना स्थल पर पहुंची मां और बहनों का करुण विलाप सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। सूचना मिलते ही बेल्थरारोड चौकी प्रभारी मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि मनीष ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने के लिए परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed