{"_id":"763c6cca84db6be0e40360a32e90e0c8","slug":"cmo-office-roared-in-salutation-hope-ajay-pandey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय गरजीं आशा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय गरजीं आशा
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 13 Mar 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो साल से बकाए पैसे के भुगतान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
मौके पर पहुंचे एनआरएचएम के जिला प्रबंधक ने आशा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनके खाते में जल्द पैसा भेज दिया जाएगा। इसके बाद भी आशा कार्यकर्ताओं के नहीं मानने पर सीएमओ डा. पीके सिंह और अपर सीएमओ डा. लल्लन प्रसाद ने बिंदुवार उनकी समस्याओं को सुनते हुए निस्तारण का भरोसा दिलाया।
इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित संबंधित मंत्रालयों को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपन पांडेय को सौंपा।
आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद सीएमओ ने भरोसा दिलाया कि आशा कार्यकर्ता उषा देवी के साथ किए गए मारपीट की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा 18 मार्च को संबंधित कर्मचारियों का बयान दर्ज किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर कर्मचारी नेता के विरुद्ध विभागीय तथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष पूनम पांडेय ने कहा कि लिखित आश्वासन के बाद भी यदि 25 तक मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता है, तो स्वास्थ्य विभाग की उदासीन रवैये के विरुद्ध बाध्य होकर आंदोलन खड़ा किया जाएगा। सीएमओ कार्यालय पर तालाबंदी भी की जाएगी।
एनआरएचएम के डीसीएम अजय कुमार पांडेय द्वारा आशा बहुओं के खाते में पैसा भेजने की बात बताने पर उनका गुस्सा और फूट पड़ा। इस मौके पर रीता राय, अनीता केशरी, देवी सिंह, बबिता यादव, सीमा दुबे, रीता देवी, उषा देवी, अनीता, कौशल्या, अनिता, पूनम, नीलम आदि मौजूद रहे।