{"_id":"589c7fa24f1c1b945237b242","slug":"cmo-ka-nirikshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 09 Feb 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पीके सिंह ने चार स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आधा दर्जन से कर्मचारी ज्यादा गायब मिले। नगरा पीएचसी को ताला ही बंद मिला जबकि वैना में एक डॉक्टर एडवांस में हाजिरी बनाकर गायब थे। सीएमओ ने इन सभी लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
बुधवार को निकले सीएमओ अचानक वैना पीएचसी पहुंच गये। इस दौरान वहां पाया कि डॉ सर्वेश कुमार एडवांस हस्ताक्षर बनाकर गायब है। एएनएम किरन पुरी भी दो दिन से बिना किसी अवकाश प्रार्थना पत्र दिये गायब है। इस पर सीएमओ ने गहरी नाराजगी जताई। इस दौरान वहां लगाई जाने वाली कोल्ड चेन प्वाइंट के स्थल को भी देखा।
इसके बाद गड़वार उपकेंद्र पर गए। वहां ओटी में काफी गंदगी मिलने तथा कई जरूरत की चीजें नहीं होने पर प्रभारी को फटकार लगाई। पीएचसी रतसर पर निरीक्षण के दौरान रखे जेनरेटर को क्रियाशील करने का निर्देश दिया। वहां जब हाजिरी रजिस्टर देखा तो पाया कि डॉ अजीत चौरसिया, हेल्थ सुपरवाइजर सत्येन्द्र पाण्डेय, संविदा नर्स रंजना चौहान विना बताये गायब है।
विज्ञापन
वहां से नगरा पीएचसी गये तो ताला ही बंद मिला। मार्च महीने तक 04 बजे तक अस्पताल खोले रहने के निर्देश के बावजूद 03 बजे ही वहां ताला बंद कर सभी कर्मी गायब थे। सीएमओ ने बताया कि इस बड़ी लापरवाही पर वहां के चिकित्साधिकारी डॉ मुकेश वर्मा पर कार्रवाई होगी।