फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CM Yogi Ballia visit Statue of former PM Chandrashekhar will be unveiled projects worth RS 76 crores

आज बलिया में CM Yogi: पूर्व पीएम चंद्रशेखर की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, देंगे 76 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Sun, 06 Nov 2022 01:35 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Nov 2022 01:35 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बलिया आएंगे। वह जिले में 2.10 घंटे रहेंगे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा 76 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा।

विज्ञापन
CM Yogi Ballia visit Statue of former PM Chandrashekhar will be unveiled projects worth RS 76 crores
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11 बजे बलिया आएंगे। शहर स्थित जननायक चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही 49 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 27 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही निर्यात के लिए 30 क्विंटल इंदू प्रजाति की मिर्च को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से रविवार सुबह 11 बजे कुंवर सिंह डिग्री कॉलेज पहुंचेंगे। इसके बाद सीधे प्रतिमा अनावरण के लिए जाएंगे। इसके बाद पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जनसभा स्थल पर लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद निरीक्षण भवन में आधे घंटे रुकने के बाद वाराणसी रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री 2.10 घंटे जनपद में रहेंगे।
विज्ञापन


सब्जी उत्पादकों को दिखाएंगे राह, महिलाओं का बढ़ाएंगे उत्साह
मुख्यमंत्री रविवार को ट्रकों पर लदे इंदू प्रजाति की 30 क्विंटल हरी मिर्च को हरी झंडी दिखाकर सब्जी व्यापारियों के लिए अपने माल को विदेश में निर्यात करने की राह दिखाएंगे। एफपीओ के माध्यम से किसानों से फसल ली जाएगी और यहां से उसे वाराणसी भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Ballia visit Statue of former PM Chandrashekhar will be unveiled projects worth RS 76 crores
बलिया में सीएम योगी की सभा के लिए मंच तैयार - फोटो : अमर उजाला

वहां से एपीडा के माध्यम से इसे निर्यात के लिए विदेश भेजा जाएगा। डीडी उद्यान मनोहर सिंह ने बताया कि मिर्च के अलावा केला और सूरन के निर्यात पर भी बात चल रही है। आगे अन्य सब्जियां भी भेजी जाएगी। इसके साथ ही मिशन शक्ति के तहत 750 विधवा, घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए टूल किट का वितरण करेंगे।

इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

लगभग 49 करोड़ से जिन 25 परियोजनाओं को लोकार्पण होना है उनमें मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं डेमिनेशन सेंटर सोहांव, रेवती के दूबे छपरा में शिव स्थल एवं तालाब का सौंदर्यीकरण, पशु चिकित्सालय चिलकहर, नवीन राजकीय हाईस्कूल तुर्कीस संवरूपुर, राजकीय इंटर कॉलेज अखोप, शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में क्लासरूम, लैब और टायलेट ब्लॉक, सिकंदरपुर में हेल्थ एटीम, राजकीय पालीटेक्निक बिसौली योजना शामिल है। 

इसके साथ ही पीएचसी एकवारी, राजकीय पालीटेक्निक जिगिड़सर में गर्ल्स हास्टल, आईटीआई सीयर में नए व्यवसाय, खैराकुटी में आश्रम स्थल का विकास, जंगली बाबा धाम कठारा का विकास, पंदह, चांदपुर,  में इंटरलाकिंग, सीसी रोड और कवर्ड नाला सीएचसी सहतवार में आवासीय एवं अनावासीय भवन, महतवार, रजमलपुर, सरयां में आरओ, शहाबुद्दीनपुर में आंगनबाड़ी केंद्र, ससना बहादुर, भोजपुर, छितौनी में पाइप पेयजल योजना का लोकार्पण होगा। 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कपिलदेव सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

CM Yogi Ballia visit Statue of former PM Chandrashekhar will be unveiled projects worth RS 76 crores
बलिया में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

कपिलदेव सिंह न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैरीटार में शनिवार शाम उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कपिलदेव सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। जनसभा में कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार आमजन के विकास का कार्य कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा की बांसडीह क्षेत्र के विकास के लिए विधायक केतकी सिंह प्रयासरत हैं। उनके सभी विकास के प्रस्ताव को अतिशीघ्र पूरा कराया जाएगा।

कार्यक्रम में देर से पहुंचने पर कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगते हुए दो मिनट में भाषण को समाप्त कर तत्काल निकल गए। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि बलिया की बेटियों के लिए केतकी सिंह आदर्श हैं। उन्होंने कभी हार नहीं मानी। विधायक केतकी सिंह ने कहा कि बांसडीह क्षेत्र के विकास के लिए कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

चंदौली में 963 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जनपद के दौरे रहेंगे। वे मुख्यालय पर जनसभा को संबोधित करने के साथ 963.52 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। डीएम ईशा दुहन ने बताया कि मुख्यमंत्री 57 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास व 15 जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों में चेक का वितरण कर उनके साथ संवाद भी करेंगे।

वहीं कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। आवश्यक ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया गया है ताकि आमजन को कहीं आने-जाने में असुविधा न हो। साथ ही जनसभा में भी आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed