फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CM Yogi adityanath reached Ballia after Ghazipur for Visit to flood affected areas aerial survey

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौराः बलिया पहुंचे सीएम योगी, बोले- युद्धस्तर पर चल रहा बाढ़ राहत और बचाव कार्य

Fri, 13 Aug 2021 04:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 Aug 2021 04:06 PM IST
सार

कोरोना काल के बाद सीएम योगी अब बाढ़ पीड़ितों का दर्द साझा करने के लिए बलिया जिले में आए। माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।  

विज्ञापन
CM Yogi adityanath reached Ballia after Ghazipur for Visit to flood affected areas aerial survey
नागाजी सरस्वती विद्यालय में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं।  शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। माल्देपुर स्थित  नागाजी सरस्वती विद्यालय में आयोजित राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 24 जनपद की 600 से अधिक आबादी वाले गांव प्रभावित हैं। बलिया में भी 34 गांव की सवा लाख से ज्यादा की आबादी से प्रभावित है। बाढ़ प्रभावितों को पीएम गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत और नियमित राशन वितरण किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी युद्ध स्तर पर राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

विज्ञापन


मैं स्वयं जनपदों जमीनी और हवाई सर्वेक्षण कर इसकी समीक्षा कर रहा हूं। राहत और बचाव कार्य में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 11.50 पर सदर तहसील के देवरिया गांव में बनाए गए हैलीपैड के ऊपर मंडराया। इसके बाद जनपद में बाढ़ क्षेत्र के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकल गया।
विज्ञापन


बाढ़ के हालात का जायजा लेने के बाद 12.33 बजे पर उनका हेलीकाप्टर वापस हेलीपैड पर पहुंचा। यहां से 12.42 बजे माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर राहत सामग्री वितरण के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां प्रशासन की ओर से चिह्नित किए गए 50 लोगों को राहत सामग्री के पैकेट बांटे गए। इसके बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा 1.20 बजे तक की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर में करीब सवा घंटे रहे सीएम, बताया-क्यों आई बाढ़

इसके बाद मीडिया को सरकारी उपलब्धियों के बारे में बताया। कहा कि प्रदेश के गंगा और अन्य नदियों के तटवर्ती क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं। पूरे प्रदेश में 24 जनपद के 600 से अधिक आबादी वाले गांव बाढ़ की चपेट में हैं। यहां राज्य सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य चल रहा है। मैं स्वयं भ्रमण कर इसका जायजा ले रहा हूं।

बृहस्पतिवार को इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, वाराणसी और शुक्रवार को गाजीपुर तथा बलिया का जमीनी और वायु सर्वेक्षण किया। राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। वाराणसी में मिर्जापुर, भदोही, चंदौली जनपद की समीक्षा की।

बलिया में गंगा, टोंस और सरयू नदी के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बाढ़ से कुल 112 राजस्व गांव प्रभावित हैं। इसमें 34 गांव की सवा लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बचाव कार्य चल रहे हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफस, पीएससी के गाताखोरों के साथ लोकल नाविकों को लगाया गया। पीएम गरीब कल्याण अन्न ययोजना और नियमित खाद्यान्न योजना के तहत राशन दिया गया है। 

संक्रामक रोगों से बचाव के लिए पुख्ता व्यवस्था के निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि  पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मात्रा में जनप्रतिनधियों के माध्यम से भी खाद्यान्न दिया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि प्रकाश के लिए केरोसिन भी दें। जहां केरोसिन नहीं पहुंच पा रही है वहां पेट्रोमैक्स और जनरेटर से सावधानी बरतते हुए प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को सुरक्षा की दृद्धि से राहत शीविरों में रखने और पैक्ड फूड पैकेट देने को कहा गया है। बाढ़ और इसके बाद होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव के लिए पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। शुद्ध पेयजल की अच्छ व्यवस्था करने के निर्देश हैं।

छोटी और मझोली नाव नदीं की धारा में न आ पाएं इसके लिए खास निर्देश दिए गए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के स्टीमर और बड़ी नाव से ही सवारी ले जाने को कहा गया है। ताकि हादसों से बचा जाए। राहत शिविरों में सुरक्षा का माहौल दें महिला सुरक्षाकर्मी की तैनाती करें।

चारा, टीका की व्यवस्था हो। सिंचाई विभाग को कटान रोकने और जनधन की हानि रोकने के लिए निर्देशित किया है। जनप्रतिनिधि के माध्यम से राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। आगे के लिए प्रशासन को सचेत रहकर करना होगा। हर गांव में नोडल अधिकारी की व्यवस्था हो।
 

बलिया में कोरोना हुआ शून्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिया में कोरोना पर बेहरत तरीके से नियंत्रण किया गया है। ये अब शून्य हो चुका है। |क्सीजन में आत्मनिर्भरता के प्रयास सराहनीय है। कोरोना की तीसरी लहर से निबटने के लिए पीकू वार्ड आदि तैयार करने का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। उपकरण और इक्युपमेंट जल्द आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed