{"_id":"5d1118158ebc3e2b022c2d1a","slug":"cm-will-coming-in-ballia-to-attend-a-group-merrage-function-ballia-news-vns4693290194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह कल, आ सकते हैं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह कल, आ सकते हैं सीएम
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को खपड़िया बाबा आश्रम पर होने वाले कार्यक्रम का स?
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक विवाह कल, आ सकते हैं सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 26 जून को खपडि़या बाबा आश्रम परिसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह को लेकर सोमवार को विधायक की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विवाह स्थल की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
क्षेत्र के एक मात्र पर्यटक स्थल खपडि़या बाबा आश्रम के प्रांगण में 26 जून होने वाले सामूहिक विवाह समारोह को लेकर हुई बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों और मानिंद लोगों की बैठक में आगंतुकों के बैठने, नास्ता, खाना, पानी टेंट, लोगों की सुरक्षा, वाहन स्टैंड, हाथी घोड़ा, बैंड बाजा, मनोरंजन कार्यक्रम आदि के विषय में मंत्रणा की गई। विधायक सिंह ने बताया कि विवाह स्थल पर आने के लिए मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी को भी निमंत्रित किया गया है। वह वर्तमान में पूर्वांचल के दौरे पर है इसलिए उनके विवाह स्थल पर आने की प्रबल संभावना है। क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर महिला आरक्षियों सहित भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बैठक में उप जिलाधिकारी बैरिया दुष्यंत कुमार मौर्य, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी केके राय, परशुराम सिंह, मंटू बिंद, जय प्रकाश मिश्र, श्रीभगवान निषाद आदि रहे।